रबी फसलों का बीमा किसानों को करवाने के लिए ऑनलाइन फसल बीमा करवाना पड़ता है. कई जिलों में रबी फसलों की बुवाई हो गई है और कई जिलो में बुवाई का कार्य प्रगति पर है. किसान 31 दिसंबर तक रबी फसल का बीमा करवा सकते हैं. यदि कोई ऋणी किसान बीमा योजना से अलग रहना चाहता है तो, किसान को बैंक में घोषणा पत्र देना होगा. बीमा के बारे में 20 तारीख जानकारी लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट आप जानकारी ले सकते हैं.
रबी फसलों का बीमा
रबी फसलों का बीमा (Rabi crop insurance) 31 दिसंबर तक करवा सकेंगे. राजस्थान के सीकर जिले में लगभग 1.40 लाख किसान है जो हर साल 2.5 लाख से ज्यादा हेक्टर में रबी की बुवाई करते हैं वही चुरू में 1.50 लाख किसान है वह भी 31 दिसंबर तक फसल बीमा करवा सकते हैं.
किसानों को फसल बीमा (crop insurance) करने के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, फसल बीमा फॉर्म, जमाबंदी आदि कागजातों की जरूरत पड़ेगी. फसल बीमा का लाभ लेने के लिए किस को बीमा अपनी शाखा में अथवा अन्य किसी ऑनलाइन वेबसाइट पर करवाना होगा. जो किसान फसल बीमा नहीं करवाना चाहते हैं उनको 24 दिसंबर तक अपने नजदीकी शाखा में जानकारी देनी होगी.
29 दिसंबर तक ब्यौरा देना होगा ताकि फसल बीमा किया जा सके. राजस्थान राज्य के लगभग सभी जगह रबी सीजन के बुवाई लगभग पूर्ण हो चुकी है एवं कई जगह थोड़ी बहुत चल रही है. 31 दिसंबर तक रबी की बुवाई करके आप एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है. आप रबी की फसल का बीमा करवा सकते हैं.
प्रधानमंत्री फसल बीमा
अलग-अलग राज्य में अपनी-अपनी अलग-अलग प्रकार की केंद्र एवं राज्य सरकार की स्कीम में किसानों को दी जाती है इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा केंद्र सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल के खराबे एवं उत्पादन के हिसाब से किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए यह स्कीम चलाई गई है. किसानों को अपने हुए नुकसान की भरपाई के रूप में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता फसल बीमे के रूप में दी जाती है जिससे कि किसानों की आर्थिक दशा कमजोर ना हो.
अस्वीकरण:- हमारे पोर्टल Mnadinews.org पोर्टल पर बताये गये समस्त भाव की जानकारी मिडिया स्त्रोत और अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया से एकत्रित किये जाते है. हमारा पोर्टल किसी लाभ अथवा हानि की जिमेदारी नहीं लेता. धन्यवाद
